Home Crime सितारगंज:—ईओ पालिका के कार्यालय में घुस गाली गलौज कर जान से मारने...

सितारगंज:—ईओ पालिका के कार्यालय में घुस गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी 

Please Share

अवैध रूप से बनाई झोपड़ी को हटाने का विरोध, मुकदमा दर्ज

सितारगंज। नगर पालिका कार्यालय के सामने पार्क में अवैध रूप से बनाई गई झोपड़ी को पालिका कर्मचारियों द्वारा हटाये जाने का विरोध कर रहे लोगों ने अधिशासी अधिकारी के कार्यालय में घुसकर उनके साथ गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। ईओ ने छह लोगों को नामजद करते हुये मुकदमा दर्ज कराया है। बताया जाता है कि सतेन्द्र कुमार निवासी ग्राम गोठा के नेतृत्व में कुछ लोग पालिका कार्यालय पर प्रदर्शन कर रहे थे। उनका कहना था कि पूर्व में​ दिये गये धरने के समापन से पूर्व ग्राम गोठा में एक चिकित्सक की तैनाती व पुलिस व्यवस्था पर सहमति बनी थी लेकिन इस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। इसी दौरान आंदोलनकारियों के धरनास्थल पर बनी झोपड़ी को पालिका कर्मियों ने हटा दिया। इससे भड़के आंदोलनकारी अधिशासी अधिकारी प्रतिभा कोहली के कार्यालय में जा धमके व नारेबाजी करते हुये उनके साथ गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। ईओ ने कोतवाली में दी तहरीर में सतेन्द्र के साथ ही विशाल सिंह, देवचरन, विजय कुमार, संदीप कुमार, मुरारी लाल व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया हैं। जिसमें कहा गया है कि उन्हें धमकाया गया कि अगर उनकी अवैध झोपड़ी हटायी गयी तो वे नगर पालिका के गेट का ताला बंद करके काम रूकवा देंगे। जिसकी वीडियोग्राफी की गयी। प्राथमिकी में यह भी कहा गया है कि उपरोक्त व्यक्तियों का धरना समाप्त हो चुका था। केवल वाद—विवाद करने की नीयत से कार्यालय में आये व इसके द्वारा सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की गयी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 132, 191(2),221, 224, 351 (3) व 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

error: