सितारगंज। कोतवाली पुलिस ने अभियान के दौरान चार वारंटियों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस के अनुसार वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु गठित टीम द्वारा लम्बे समय से फरार चल रहे दिपांकर पुत्र अनंत दास निवासी टैगोरनगर शक्तिफार्म, सुरेश मण्डल पुत्र निमाई मण्डल निवासी बैकुण्ठपुर शक्तिफार्म, कमलेश विश्वास पुत्र जादव विश्वास निवासी बैकुण्ठपुर शक्तिफार्म व सुखविन्दर सिंह पुत्र कश्मीर सिंह निवासी बरुवाबाग झाड़ी पाल नगर, सितारगंज को गिरफ्तार किया। उन्हें पकड़ने वालों में उनि प्रकाश भट्ट चौकी प्रभारी शक्तिफार्म, अउनि सुरेन्द्र सिंह बोरा, कांस्टेबल भवान सिंह, दीपक नेगी शामिल थे। ।







