Home Uttarakhand Udham Singh Nagar सितारगंज:—किसानों के विकास से ही देश और आगे बढ़ेगा हरित क्रांति की...

सितारगंज:—किसानों के विकास से ही देश और आगे बढ़ेगा हरित क्रांति की ओर

Please Share

किसान मेला व में प्रदर्शनी से प्रदर्शित किये गये जैविक उत्पाद

सितारगंज। एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन उत्तराखंड के अंतर्गत संच सितारगंज के ग्राम नकुलिया में आईवीडी सेंटर के तत्वाधान में एक बहुउद्देशीय किसान मेले का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम मंचासीन अतिथियों ने मां भारती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। किसान मेले में विभिन्न किसानों द्वारा जैविक खेती से उत्पन्न सब्जी, गन्ना,
जैविक खाद, हाथ से बने उत्पाद आदि के स्टाल लगाकर लोगों को उत्पादों की जानकारी दी। मुख्य वक्ता वरिष्ठ जैविक उत्पादन किसान सुरेश राणा ने कहा कि जैविक खाद के प्रयोग से की गई खेती का लाभ सर्व समाज के जीवन हेतु बहुत ही महत्वपूर्ण है। जैविक खेती एक ऐसी टिकाऊ कृषि प्रणाली है जो रासायनिक उर्वरकों, कीटनाशकों और हानिकारक रसायनों के बिना, मुख्य रूप से प्राकृतिक खाद, कंपोस्ट, हरी खाद और फसल चक्र पर आधारित है। यह मिट्टी की उर्वरता को बनाए रखती है। साथ ही जैव विविधता को बढ़ावा देती है और स्वास्थ्यवर्धक व पौष्टिक भोजन सुनिश्चित करती है। कार्यक्रम के संयोजक एवं आईवीडी अध्यक्ष महेश मित्तल ने कहा कि रसायनों के स्थान पर गोबर की खाद, केंचुआ खाद, कवकनाशी और मित्र कीटों का उपयोग किया जाता है। मृदा और पर्यावरण स्वास्थ्य बढ़ाकर यह मिट्टी की संरचना में सुधार करती है। जल धारण क्षमता बढ़ाती है और प्रदूषण को कम करती है। इसका लाभ यह है कि इसकी लागत (लंबे समय में) कम है और बेहतर खाद्य गुणवत्ता का लाभ किसानों को मिलता है। भारत में सिक्किम पूर्ण रूप से पहला जैविक राज्य है। कार्यक्रम में एकल के बच्चों द्वारा देशभक्ति के सांस्कृतिक कार्यक्रम की सुंदर प्रस्तुति दी गई। एकल द्वारा उत्कृष्ट किसानों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संभाग संगठन मंत्री अरविंद कन्नौजिया, प्रभाग पी-5 दिनेश भारद्वाज, संभाग सचिव लाल सिंह दायमा, संच खटीमा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, संतोष मिश्रा, उदय राणा, जगदीश पांडे, मधु शर्मा, शांति पांडे, शैली बंसल, गीता गड़कोटी, संगीता जोशी, अंकुर पाल, सत्येंद्र राणा, मदन मोहन मिश्रा आदि मौजूद रहे।

error: