Home Crime सितारगंज:—दो नशा तस्करों को किया गिरफ्तार, 12.91 ग्राम स्मैक बरामद

सितारगंज:—दो नशा तस्करों को किया गिरफ्तार, 12.91 ग्राम स्मैक बरामद

Please Share

सितारगंज। ड्रग्स मुक्त उत्तराखण्ड अभियान के अन्तर्गत की गयी ​कार्रवाई में कोतवाली पुलिस दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 12.91 ग्राम स्मैक बरामद की हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उप निरीक्षक चौकी प्रभारी सरकड़ा जगत सिंह शाही मय पु्लिस बल के चैकिंग पर थे। उन्होंने एमबीआर बार्डर के पास सविस रोड तिराहा सिडकुल क्षेत्र से कार यूके06एसी1937 पर सवार दिव्येश कुमार पुत्र स्व. दुर्गेश लाल निवासी ज्योलीकोट पीउब्ल्यूडी ग्राउन्ड के पास, थाना तल्लीताल जनपद नैनीताल व शैलेन्द्र बिष्ट पुत्र प्रताप सिंह बिष्ट निवासी बागनाथ कालौनी निकट चौफला थाना मुखानी जनपद नैनीताल को गिरफ्तार किया। दिव्येशके कब्जे से 06.72 ग्राम तथा शैलेन्द्र के कब्जे से 06.19 ग्राम कुल 12.91 ग्राम स्मैक (हैरोईन) बरामद की गई। उनके खिलाफ धारा8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। अभियुक्तगण के आपराधिक इतिहास की जानकारी ली जा रही हैं। उन्हें पकड़ने वालों में अउनि सुरेन्द्र सिह दानू हैड कांस्टेबल राजेन्द्र सिह, कांस्टेबल विनोद जोशी, अर्जुन नगन्याल शामिल थे।

error: