Home Politics यशपाल पर जानलेवा हमले से भड़के कांग्रेसी, भाजपा सरकार का पुतला फूंका

यशपाल पर जानलेवा हमले से भड़के कांग्रेसी, भाजपा सरकार का पुतला फूंका

Please Share

सितारगंज। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता यशपाल आर्य व उनके पुत्र संजीव आर्य पर बाजपुर में भाजपा के लोगों द्वारा जानलेवा हमला किये जाने से भड़के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चौराहे पर प्रदेश की भाजपा सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी हार करीब देख भाजपा बौखला गई है। इस दौरान हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की गई। इस मौके पर कांंग्रेस नगर अध्यक्ष हरपाल सिंह, प्रदेश सचिव नवतेजपाल सिंह, सभासद सचिन गंगवार, ​हाजी अनवार अहमद, कांता प्रसाद सागर, मंजू तिवारी, फकीर सिंह कन्याल, जिलानी अंसारी, सरताज अहमद, नरेन्द्र बमराहा, मुख्त्यार अंसारी, विपिन खोलिया, भुवन भट्ट, संदीप बावा, तेजेन्द्र सिंह माटा, शाइस्ता बेगम, राहुल कुमार, गिरीश तिवारी, वसीम मियां आदि मौजूद रहे।

error: