Home Uttarakhand Udham Singh Nagar सितारगंज:—विधायक बहुगुणा ने किया तहसील भवन के कार्य का भूमिपूजन

सितारगंज:—विधायक बहुगुणा ने किया तहसील भवन के कार्य का भूमिपूजन

Please Share

सितारगंज। विधायक सौरभ बहुगुणा ने तहसील भवन के कार्य का भूमिपूजन किया। यह कार्य 407.53 लाख की लागत से होना है। इस दौरान विधायक बहुगुणा ने कहा कि क्षेत्र के विकास में कोई कोर कसर नहीं रहने दी जायेगी। विधायक ने विधि विधान के बीच पूजन कर भूमिपूजन किया। बताते चलें कि ब्रिटिश काल में बनी तहसील अब काफी जर्जर हो चुकी थी। किसी समय भी कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था। इसी को देखते हुए कई साल से तहसील को नई मंडी स्थित आवासों में शिफ्ट कर दिया गया था। नए भवन की मांग को लेकर कई बार पत्र लिखे गए। विधायक  बहुगुणा ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को समस्या से अवगत कराया था। अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नए भवन के लिए करीब चार करोड़ रुपए स्वीकृत किये। विधायक ने सीएम का आभार व्यक्त किया। लोनिवि के सहायक अभियंता एके जोशी ने बताया कि यहां उप जिलाधिकारी व तहसील के कार्यालय का निर्माण, बाउन्ड्री वाल का निर्माण आदि का कार्य किया जाना हैं। इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष विजय सलूजा, सभासद रवि रस्तोगी, रतनलाल गुप्ता, आदेश चौहान, राकेश गुप्ता, सुरेश जैन, संजय गोयल, सुखदेव सिंह, पलविन्दर सिंह, राकेश त्यागी, मंजीत ज्ञानी, अनिल गुप्ता, अभिषेक जैन, प्रिंस गुप्ता, अमित सलूजा आदि मौजूद थे।

error: