HomePoliticsसितारगंज:—महंगाई व बेरोजगारी से क्षुब्ध सपा कार्यकर्ताओं ने फूंका केन्द्र सरकार का...

सितारगंज:—महंगाई व बेरोजगारी से क्षुब्ध सपा कार्यकर्ताओं ने फूंका केन्द्र सरकार का पुतला

सितारगंज। बेतहाशा बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी से क्षुब्ध सपा कार्यकर्ताओं ने केन्द्र सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि महंगाई से गरीबों के घर में चूल्हा जलना मुश्किल हो गया हैं। केन्द्र व राज्य सरकार युवाओं को रोजगार देने में विफल रही हैं।
समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष योगेन्द्र यादव के नेतृत्व में नगर के अमरिया चौक पर एकत्र हुए। इस दौरान हुई सभा में यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा ने 2017 में झूठे वादे कर जनता को गुमराह कर सत्ता हथिया ली। कांग्रेस की सरकार में भाजपा महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाकर रोज सड़कों पर उतरती थी। इसी बहकावे में आकर जनता वोट दे बैठी। आरोप लगाया कि अब भाजपा जनता की गाढ़ी कमाई को लूटने में लगी है। डीजल व पेट्रोल के दामों में बेतहाशा वृद्धि से रोजमर्रा की चीजें महंगी हो गई हैं। इससे गरीब के घर में चूल्हा जलना मुश्किल हो गया हैं। बेरोजगारी बढ़ने से देश पिछड़ गया है। सरकार युवाओं को रोजगार देने में विफल रही है। युवा रोजगार की तलाश में अन्य राज्यों में पलायन कर रहे हैं। उनका कहना था कि भाजपा लोगों को मुफ्त में राशन देकर खुद अपनी पीठ थपथपा रही है। आरोप लगाया गया कि सरकार विभिन्न विभागों को बेचने को तैयार हैं। किसानों से आय दोगुनी करने का झूठा वादा किया जा रहा है। यादव ने कहा कि य​​दि प्रदेश में सपा की सरकार बनी तो हर तबके को न्याय ​देने का काम किया जायेगा। युवाओं को उद्योगों में रोजगार मिलेगा व भूमिहीनों को प​ट्टे दिये जायेंगे। सभा के बाद केन्द्र सरकार के पुतले को आग के हवाले कर दिया गया। इस मौके पर सपा के जिला प्रमुख महासचिव मो.अली, अमर सिंह, नमन रस्तोगी, तैयब अंसारी, अविनाश कुमार, बलराम यादव, सतीश यादव, राशिद खान, बूटा सिंह, सतीश अरोरा, रामलाल यादव, राजेन्द्र कुमार, फरियाद अंसारी, सतीश कुमार यादव, राजू कुमार, जाहिद, नन्हे खां, सलमान खान, आसिफ अहमद, रामचंद्र साहनी, संदीप कुमार, सुरेश, रामलाल यादव, रामनारायण, विकास कुमार आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Prati Saptah

Most Popular

Recent Comments

error: