Home Election 2022 बिग बे​क्रिंग सितारगंज:—भाटिया ने की भाजपा में घर वापसी, विधायक सौरभ बहुगुणा...

बिग बे​क्रिंग सितारगंज:—भाटिया ने की भाजपा में घर वापसी, विधायक सौरभ बहुगुणा के समक्ष हुये पार्टी में शामिल

Please Share

सितारगंज। आप के पूर्व विधानसभा प्रभारी सोप्रीत सिंह भाटिया ने भाजपा में घर वापसी कर ली है। उन्होंने क्षेत्रीय विधायक सौरभ बहुगुणा के समक्ष उनके आवास पर पूर्व जिला अध्यक्ष रतनलाल गुप्ता, मंडल अध्यक्ष विजय सलूजा की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उनके साथ पूर्व ग्राम प्रधान लक्ष्मी नारायण, वार्ड मेंबर नंद किशोर, आम आदमी पार्टी के पूर्व विधानसभा मीडिया प्रभारी पुष्पेंद्र कुमार पीके, चंद्र प्रकाश, गीता जोशी, गुरमीत कौर आदि भी भाजपा में शामिल हुये। भाटिया पूर्व में भाजपा के जिला महामंत्री भी रह चुके है। इस अवसर पर किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष आदेश ठाकुर, प्रदेश सचिव कुलदीप गंगवार, वरिष्ठ भाजपा नेता सर्वजीत सिंह माटा, ब्लाक प्रमुख पति पलविंदर सिंह औलख, भूपेंद्र सिंह मटियाली, बलवीर सिंह आदि भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

error: