Home Election 2022 सितारगंज विधानसभा:—भाजपा प्रत्याशी सौरभ व कार्यकर्ताओं ने वर्षा के बीच किया नगर...

सितारगंज विधानसभा:—भाजपा प्रत्याशी सौरभ व कार्यकर्ताओं ने वर्षा के बीच किया नगर के बाजार में डोर—टू—डोर जनसंपर्क

Please Share

सितारगंज। भाजपा प्रत्याशी सौरभ बहुगुणा ने वर्षा के बीच पार्टी कार्यकर्ताओं व समर्थकों के साथ नगर के बाजार में डोर—टू—डोर जनसंपर्क किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता बहुगुणा व भाजपा के पक्ष में नारेबाजी कर रहे थे। जनसंपर्क के दौरान सौरभ ने दुकानों में जाकर व्यापारियों से उनके पक्ष में मतदान की अपील की। उनका कहना था कि वह व उनका परिवार हमेशा सभी के दुख—सुख में साथ खड़े रहे हैं। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय सलूजा, जिला पंचायत सदस्य उदय राणा, सभासद रवि रस्तोगी, दीपक गुप्ता, पंकज गहतोड़ी, व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष संजय गोयल, ब्लाक प्रमुख पति पलविन्दर सिंह, उपकार सिंह बल, सुखदेव सिंह, लक्खा सिंह, मुकेश सनवाल, सोप्रीत भाटिया, सर्वजीत सिंह माटा, गोपाल सिंह बिष्ट, दया किशन पंतोला, प्रिंस गुप्ता, राधेश्याम सागर, राजपाल सागर, राधेश्याम रस्तोगी, संदीप गुप्ता, मोहित तिवारी, अमित सलूजा आदि मौजूद थे।

error: