Home Uttarakhand Udham Singh Nagar सितारगंज:—भाजपा की सरकार में न तो व्यापारियों का उत्पीड़न हुआ है न...

सितारगंज:—भाजपा की सरकार में न तो व्यापारियों का उत्पीड़न हुआ है न होगा: बहुगुणा

Please Share

देवभूमि व्यापार मंडल समिति के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह

सितारगंज। देवभूमि व्यापार मंडल समिति के नवनियुक्त पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि समिति के पदाधिकारी व्यापारी हितों को संरक्षित करने का काम करें। किसी भी दल की सरकार हो वह व्यापारी उत्पीड़न के खिलाफ रहेंगे। उनका कहना था कि भाजपा की सरकार में न तो किसी व्यापारी का अहित हुआ है न होगा।
नगर के महाराजा अग्रसेन धर्मार्थ ट्रस्ट में आयोजित समारोह में नगर अध्यक्ष सुरेश तनेजा नीटू, महामन्त्री प्रदीप अग्रवाल, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र सैनी व समस्त नवनियुक्त पदाधिकारियों को देवभूमि व्यापार मण्डल समिति के जिलाध्यक्ष गुरमीत सिंह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराई। इस मौके पर देवभूमि व्यापार मंडल समिति के प्रदेश महामंत्री नरेंद्र अरोरा, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विवेक सक्सेना, मण्डल अध्यक्ष विजय सलूजा, देवभूमि व्यापार मंडल के जिला महामंत्री महेश मित्तल, प्रदेश संयुक्त मंत्री आदेश ठाकुर, देवभूमि युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष संदीप गुप्ता सोनू, महामंत्री ललित जोशी, कोषाध्यक्ष अफसार अहमद, शिव कुमार मित्तल, आदेश चौहान, सुरेश जैन, राजेश शैली, कमल जिन्दल, अजीत सिंह जोशन, नरेश कंसल, धर्मेन्द्र चौधरी, कुलदीप गंगवार, शीतल सिंघल, उदय राणा, मुकेश सनवाल, रवि रस्तोगी, विशन जोशी, संजय गोयल, परवेज पटौदी, अबरार अहमद, प्रिन्स गुप्ता, इकबाल सिंह भुल्लर, सौरभ सिंघल, पंकज गहतोड़ी, गोपाल बिष्ट, शान खान आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेश सिंघल व संचालन राजेश ढल ने किया।

error: