Home Politics सितारगंज:—राष्ट्रपति के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी से भड़के भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका सोनिया...

सितारगंज:—राष्ट्रपति के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी से भड़के भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका सोनिया गांधी व अधीर रंजन का पुतला

Please Share

सितारगंज। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ कांग्रेस सांसद अधीर रंजन की अशोभनीय टिप्पणी से भड़के भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी व अधीर रंजन का पुतला फूंका।
भाजपा कार्यकर्ता नगर के मुख्य चौराहे पर एकत्र हुये। इस दौरान सोनिया गांधी व अधीर रंजन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। वक्ताओं का कहना था कि अभद्र टिप्पणी कतई बर्दाश्त नहीं की जायेगी। वक्ताओं का कहना था कि कांग्रेस को अपनी मानसिकता बदलनी होगी। इस तरह की मानसिकता को भाजपा कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं करेंगे। इसका मुंहतोड़ जबाव दिया जायेगा। कहा गया कि इस कृत्य के लिए सोनिया को देश से माफी मांगनी चाहिये। इसके बाद सोनिया व अधीर के पुतले को आग के हवाले कर दिया गया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय सलूजा, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री कमल जिंदल, उमाशंकर दुबे, खूब सिंह विकल, आदेश चौहान, राकेश त्यागी, चंदन कश्यप,​ शिवपाल चौहान, अरविन्द चौरसिया, आनंद बल्लभ भट्ट, मोहित बिष्ट, दयानंद तिवारी, प्रिंस माटा, सरफराज अंसारी, ललित जोशी, मोहित तिवारी, चंदन श्रीवास्तव, राजू नदगली आदि मौजूद रहे।

error: