Home Uttarakhand Udham Singh Nagar सितारगंज:—भाजपा कार्यकर्ताओं ने आजादी का अमृत महोत्सव के तहत घर—घर जाकर किया...

सितारगंज:—भाजपा कार्यकर्ताओं ने आजादी का अमृत महोत्सव के तहत घर—घर जाकर किया तिरंगा वितरण

Please Share

सितारगंज। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने नगर के वार्ड सात में घर—घर जाकर तिरंगा वितरण किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में ‘वंदे मातरम’ ‘भारत माता की जय’ ‘घर—घर तिरंगा’ आदि नारे लगा रहे थे। वार्ड के घरों में तिरंगा वितरण के बाद जुलूस रामलीला मैदान में संपन्न हो गया। बहुगुणा ने बताया कि कल 13 ​अगस्त को प्रात: आठ बजे से तिरंगा रैली निकाली जायेगी। उन्होंने सभी से रैली में शामिल होने की अपील की। इस मौके पर दर्जा राज्य मंत्री इकबाल सिंह लाडी, मंडल अध्यक्ष विजय सलूजा, राकेश गुप्ता, राकेश त्यागी, महेश मित्तल, अमरजीत सिंह कटवाल, वार्ड सभासद सोनल गुप्ता, दीपक गुप्ता, सुरेश जैन, अभिषेक जैन, आदेश चौहान, सोप्रीत सिंह भाटिया, सर्वजीत माटा, अमित सलूजा, पंकज गहतोड़ी, प्रिंस गुप्ता, सौरभ अरोरा, आदेश ठाकुर, अनिल गुप्ता, अविनाश वा​ल्मीकि, राधेश्याम सागर, राजू नदगली, दया तिवारी, सुमन राय, भोला जोशी, सौरभ सक्सेना आदि मौजूद रहे।

error: