Home Politics सितारगंज:—नगर निकाय व लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को जिताने का मन बना...

सितारगंज:—नगर निकाय व लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को जिताने का मन बना चुकी हैं जनता: रावत

Please Share

सितारगंज। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का नगर में पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। पत्रकारों से वार्ता में रावत ने कहा कि जनता नगर निकाय व लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को जिताने का मन बना चुकी हैं। यहां मेनका टाकीज में रावत ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के चलते समूचा देश त्रस्त है। महंगाई, बेरोजगारी, महिला उत्पीड़न चरम पर हैं। गरीब, मजदूरों के सामने रोजी—रोटी का संकट पैदा हो गया हैं। इसी के चलते आगामी चुनावों में जनता कांग्रेस को जिताने का मन बना चुकी है। रावत ने नगर अध्यक्ष सरताज अहमद के जन्मदिन पर उनके साथ केक काटा व बधाई दी। इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष हरप्रीत सिंह हैप्पी, रामनगीना प्रसाद, करन जंग, हरपाल सिंह, नवतेजपाल सिंह, सुरेन्द्र सिंह, हसनैन मलिक, आजम मलिक, वसीम मियां, अखिलेश सिंह, रणजीत ​राणा, जगदीश महर, मुख्त्यार अंसारी, नसीम मलिक, मो.अहमद, जानकी कोहली, सरस्वती बाला आदि मौजूद थे।

error: