सितारगंज। भाजपा कार्यकर्ता सरफराज अंसारी को भारतीय मीर आर्मी मुस्लिम पसमांदा राष्ट्रीय संगठन का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शमशाद मीर व सचिव नसीम अहमद ने सरफराज को मनोनीत किया। बताया गया कि संगठन देश में संगठित व असंगठित क्षेत्र में सर्व समाज के कल्याण हेतु विभिन्न रूपों मेें कार्य कर रहा हैं। सर्व समाज के कल्याण व सहयोग के लिए संगठन का विस्तार किया जा रहा है। सरफराज से उम्मीद जताई गई है कि वह इस क्षेत्र से जुड़े सर्व समाज के कल्याण के लिए कार्य करने को उर्जावान कार्यकर्ताओं को जोड़ेंगे। सरफराज के मनोनयन पर तमाम संगठनों व लोगों ने उन्हें बधाई दी हैं।
Home Uttarakhand Udham Singh Nagar सितारगंज:—भाजपा कार्यकर्ता सरफराज बने भारतीय मीर आर्मी मुस्लिम पसमांदा राष्ट्रीय संगठन के...





