Home Religion शक्तिफार्म:—श्रीमद्भागवत कथा सुनने से समस्त पाप नष्ट हो जाते है मनुष्य के

शक्तिफार्म:—श्रीमद्भागवत कथा सुनने से समस्त पाप नष्ट हो जाते है मनुष्य के

Please Share

शक्तिफार्म। ग्रामसभा तिलियापुर के आनंद नगर में स्थित मां भगवती मंदिर में समस्त आनंदनगर के ग्रामीणों के सहयोग से 7 दिवसीय संगीतमय भागवत कथा जारी है। व्यास पंडित भाष्कर पाण्डे ने श्री कृष्ण की कथा का वर्णन किया। मां भगवती मंदिर परिसर में पंडित भास्कर पांडे ने पूर्ण विधि विधान एवं मंत्र उच्चारण के साथ पूजन किया। इस दौरान आयोजित भागवत कथा में पंडित भास्कर पांडे ने अपने श्रीमुख से कहा कि श्रीमद्भागवत कथा सुनने से मनुष्य के समस्त पाप नष्ट हो जाते हैं। हृदयरूपी पात्र में भगवान की प्राप्ति हो जाती है। भागवत कथा सुनने से जीवन जीने की शैली समझ आती है, कथा सुनने वाला व्यक्ति जीवन मे भटकता नही है ।प्रभु की कथा बिखरे मनुष्य के जीवन को सुंदर बना देती है। कथा के बिना जीवन ऐसे हो जाता हैं जैसे जल के बिना मछली। कलयुग मे भागवत जी की कथा सभी मनोकामनायें पुरी करती है। कलयुग की कुल आयु 432000 हैं। अभी कलयुग को बीते मात्र 5000 वर्ष के आसपास हुआ हैं। उन्होंने मानव जीवन में भागवत कथा श्रवण को नितांत आवश्यक बताया। इस मौके पर जीवन सिंह, राजेंद्र सिंह, जगदीश सिंह, सुरेंद्र सिंह, हरीश सिंह, चंदन सिंह, नंदन सिंह, राम सिंह बिष्ट, कुंदन कुंजवाल, गंगा सिंह, प्रकाश सिंह, राम सिंह, चंदन सिंह, लक्ष्मण सिंह, जगदीश सिंह आदि उपस्थित थे।

error: