सितारगंज। एकल परिवार द्वारा रक्षाबंधन के पवित्र त्योहार के उपलक्ष्य पर विभिन्न स्थानों पर रक्षा सूत्र बांधने का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा हैं। इसी क्रम में एकल की बहनों ने कोतवाली परिसर में प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र बृजवाल,वरिष्ठ उप निरीक्षक कविंद्र शर्मा, उप निरीक्षक जनार्दन भट्ट, उप निरीक्षक इंद्र सिंह ढेला, उप निरीक्षक राकेश रौनकली, कांस्टेबल चंद्र प्रकाश आदि की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनसे पूर्ण निष्ठा के साथ देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का वादा लिया। इस मौक़े पर प्रभारी निरीक्षक बृजवाल ने एकल परिवार की बहनों का स्वागत करते हुऐ कहा की इस धागे की लाज रखना सभी का परम कर्तव्य है। उनका कहना था कि राखी का बंधन प्यार का बंधन है और इस पवित्र त्योहार पर वे सभी बहनों को आश्वस्त करते हैं की देशहित में कार्य करते रहेंगे। साथ ही बहनों की सुरक्षा व सम्मान हेतु हर समय विभाग उपस्थित व दृढ़ संकल्पित रहेगा। इस मौक़े पर संभाग सचिव लाल सिंह दायमा, प्राथमिक शिक्षा प्रभारी संतोष मिश्रा, संरक्षक महेश मित्तल, अध्यक्ष साधना राणा, सचिव संगीता जोशी, कोषाध्यक्ष सुलोचना रावत, उपाध्यक्ष रीता सक्सेना, रवि रस्तोगी, शीतल सिंघल, सतीश उपाध्याय, सपना जायसवाल, गीता गड़कोटी, ममता कोरंगा, निशा भंडारी, पूजा राणा, बबली राणा, सत्येंद्र राणा, सीता राणा, अंकुर पाल आदि मौजूद रहे।
Home Uttarakhand Udham Singh Nagar सितारगंज:— एकल परिवार की बहनों ने बांधे रक्षा सूत्र, राखी प्यार व...







