Home Religion सितारगंज:—श्री शिव पार्थिव पूजन एवं भजन संध्या से भक्तिमय हुआ वातावरण

सितारगंज:—श्री शिव पार्थिव पूजन एवं भजन संध्या से भक्तिमय हुआ वातावरण

Please Share

सितारगंज। महाराजा अग्रसेन धर्मार्थ ट्रस्ट के हॉल में शिव परिवार मंडल के तत्वाधान में संत श्री रविशंकर जी महाराज के सानिध्य में दो दिवसीय श्री राम शिव महापुराण संकीर्तन एवं श्री शिव पार्थिव पूजन और भजन संध्या का भक्तिमय सफल आयोजन किया गया। संत श्री रविशंकर जी महाराज ने बताया कि सावन मास में भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व है। भोलेनाथ अपने भक्तों को कभी भी निराश नहीं करते हैं। जो भक्त इस पवित्र महीने में उपवास रखते हैं,शिवलिंग पर जल, दूध और बेलपत्र चढ़ाते हैं तथा रुद्राभिषेक करते हैं उनके जीवन में शांति,सुख और समृद्धि आती है। पूजन में भस्म आरती और भजन संध्या में गंगा आरती मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। इस अवसर पर आयोजक सीमा सिंघल, सुरेश सिंघल, महेश मित्तल, योगेश गोयल, सुरेश जैन, भीमसेन गर्ग, नरेश कंसल, सुनील गर्ग, राजेश जिंदल, राजेश गर्ग, मनीष मित्तल, अजय अग्रवाल, हिमांशु सिंघल, मयंक मित्तल, वैभव गुप्ता, लवी अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

error: