Home Uttarakhand Udham Singh Nagar एसएसबी ने साइकिल रैली निकालकर दिया फिटनेस का संदेश

एसएसबी ने साइकिल रैली निकालकर दिया फिटनेस का संदेश

Please Share

सितारगंज। 57वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) मुख्यालय में रविवार को फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत ‘संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन वाहिनी कमांडेंट गंगा सिंह उदावत के निर्देशन में किया गया। इसमें वाहिनी के अधिकारियों, जवानों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान एसएसबी कर्मियों ने साइकिल रैली में भाग लेकर नियमित साइकिलिंग, शारीरिक फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। प्रतिभागियों ने साइकिल चलाकर लोगों को यह संदेश देने का प्रयास किया कि स्वस्थ शरीर और सक्रिय जीवनशैली के लिए नियमित व्यायाम को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना आवश्यक है।
इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि फिट इंडिया मूवमेंट का उद्देश्य लोगों को स्वस्थ, सक्रिय और फिट जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है। नियमित साइकिलिंग न केवल शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण और वायु प्रदूषण को कम करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण योगदान देती है। साइकिल का अधिक से अधिक उपयोग करने से शारीरिक सक्रियता बढ़ने के साथ-साथ ईंधन की खपत भी कम की जा सकती है। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को नियमित व्यायाम, संतुलित आहार और अनुशासित दिनचर्या अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने ‘फिटनेस का डोज-आधा घंटा रोज’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ नागरिक ही स्वस्थ और सशक्त राष्ट्र के निर्माण में प्रभावी भूमिका निभा सकते हैं। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने स्वस्थ, सक्रिय एवं फिट भारत के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लिया। इस अवसर पर उप कमांडेंट दीपक सिंह जायडा, उप कमांडेंट प्रियदर्शिनी निहारिका राय, उप कमांडेंट अनिल कुमार यादव, उप कमांडेंट दीपक तोमर, निरीक्षक विमल कुमार जोशी, निरीक्षक मनोज कुमार सहित वाहिनी के अधिकारी, जवान एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

error: