सितारगंज। विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर 57 बटालियन एसएसबी द्वारा एस एच हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें वाहिनी के कार्मिकों ने बढ़—चढ़कर भाग लिया। रक्तदान दिवस के अवसर पर निरीक्षक विनोद मेंगवाल, सहायक उप निरीक्षक हंसराज, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार, कांस्टेबल बाबूलाल, सुरेन्द्र कुमार, सुधि राम यादव आदि ने रक्त दान किया। कहा गया कि रक्तदान एक महान और मानवता की सेवा करने वाला कार्य है। एक स्वस्थ व्यक्ति स्वेच्छा से अपना रक्त किसी जरूरतमंद रोगी के उपचार के लिए दान करता है। रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प नहीं है, इसलिए दुर्घटनाओं, ऑपरेशन, प्रसव तथा गंभीर बीमारियों के दौरान रक्तदान जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कहा गया कि—”रक्तदान महादान है, एक बूंद रक्त किसी का जीवन बचा सकता है।” इस अवसर पर डॉ अतुल पाण्डेय, सहायक उप निरीक्षक (फार्मा) सुनील कुमार यादव व अन्य मेडिकल स्टाफ उपस्थित रहा।
Home Uttarakhand Udham Singh Nagar सितारगंज:—विश्व रक्तदान दिवस पर एसएसबी के कार्मिकों ने किया रक्तदान



