Home Religion सितारगंज में शान से निकाला गया जुलूस ए मोहम्मदी

सितारगंज में शान से निकाला गया जुलूस ए मोहम्मदी

Please Share

हजारों की संख्या में मुस्लिम समाज के लोग हुए शामिल

सितारगंज। जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर नगर में जुलूसे मोहम्मदी शानो शौकत से निकाला गया। जुलूस की अगुवाई जामा मस्जिद के इमाम, हाजियों के काफिले व उलेमाओं ने की। इस दौरान विभिन्न जगहों पर लंगर का वितरण भी किया गया। मंगलवार की रात शहर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। जिसे देखने के लिए नगर व ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान नगर में कई जगहों पर लंगर भी लगाये गये। जेल कैंप रोड पर न्यू जनता इलेक्ट्रॉनिक्स शॉप पर अबरार पटौदी, इकरार पटौदी, पत्रकार हनीफ बाबा ने देर रात तक चाय के लंगर का वितरण किया। पर्व में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए कोतवाल सुंदरम शर्मा के नेतृत्व में चप्पे चप्पे पर पुलिस की बेहतरीन व्यवस्था की गई थीं। बुधवार को सुबह शहर की जामा मस्जिद से जुलूसे मोहम्मदी का आगाज हुआ। जुलूस ए मोहम्मदी में शहर और नगरीय क्षेत्र से हजारों की संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए। कोतवाल शर्मा व वरिष्ठ उप निरीक्षक जावेद मलिक के नेतृत्व में सुरक्षा व यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित किया गया। इस मौके पर हाजी शमशुल हक मलिक, हज कमेटी के अध्यक्ष खतीब अहमद, सरफराज राजू, हसनैन मलिक, अख्तियार पटौदी, सैयद हाजी मुन्ने मियां, सैयद मोहसिन मियां, जाहिद मलिक, आजम मलिक, शाहनवाज हुसैन, सैयद आसिफ मियां, शादाब इदरीसी, मिन्हाज मलिक आदि मौजूद थे।

error: