Home Sport सितारगंज:—खेल महाकुंभ में द एपेक्स स्कूल ऑफ एक्सीलेंस की बालिकाओं ने जीते...

सितारगंज:—खेल महाकुंभ में द एपेक्स स्कूल ऑफ एक्सीलेंस की बालिकाओं ने जीते चार स्वर्ण पदक

Please Share

सितारगंज। खेल महाकुंभ के अंतर्गत आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में द एपेक्स स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, सितारगंज की बालिकाओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। विद्यालय की प्रतिभाशाली बालिकाओं ने खो-खो, कबड्डी, मुर्गा झपट एवं गोला फेंक प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण पदक अपने नाम किए। इस शानदार उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्या एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विजेता बालिकाओं को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा को निरंतर प्रोत्साहित किया जाएगा, ताकि वे आगामी प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन करें।

error: