Home Uttarakhand Udham Singh Nagar सितारगंज:—अल्मोड़ा अर्बन कोआपरे​टिव बैंक लि.के मुख्य प्रबंधक प्रेम शंकर चौधरी की सेवानिवृत्ति...

सितारगंज:—अल्मोड़ा अर्बन कोआपरे​टिव बैंक लि.के मुख्य प्रबंधक प्रेम शंकर चौधरी की सेवानिवृत्ति पर भावभींनी विदाई

Please Share

सितारगंज। अल्मोड़ा अर्बन कोआपरे​टिव बैंक लि.के मुख्य प्रबंधक प्रेम शंकर चौधरी की सेवानिवृत्ति पर उन्हें भावभींनी विदाई दी गई। खटीमा रोड स्थित बैंक शाखा में आयोजित समारोह में उन्हें सम्मानित भी किया गया। इस दौरान बैंक के महाप्रबंधक भूपाल सिंह मेहता ने श्री चौधरी को बुके देकर व शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्हें सम्मान पत्र भी सौंपा गया। श्री मेहता ने कहा कि श्री चौधरी ने निष्ठा व लगन से तीस वर्ष तक बैंक की सेवा की व बैंक की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका कहना था कि सभी बैंक कर्मियों को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिये। श्री चौधरी का कहना था कि वह अपने वरिष्ठ अधि​कारियों व कर्मियों के सहयोग से ही अपने कर्तव्य का निर्वहन कर पाये। उन्हें जो स्नेह मिला वे उसे ​जीवन पर्यन्त नहीं भूल पायेंगे। इस मौके पर दीपेन्द्र कुमार पटवाल, मनीष कुमार शाह, त्रिभुवन पंत, ज्ञानेन्द्र भट्ट, मो. अजहर, विवेक चौहान, अशोक रावत, आशीष खर्कवाल, रीतू, नवल किशोर, कौशल पाण्डे, सुखविंदर सिंह, प्रकाश जोशी, राजेश गहतोड़ी, हिमांशु नेगी, अमन अग्रवाल, प्रकाश पाण्डे आदि मौजूद रहे।

error: