Home Crime सितारगंज:—दो अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की आठ मोटर साइ​किलें बरामद

सितारगंज:—दो अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की आठ मोटर साइ​किलें बरामद

Please Share

सितारगंज। कोतवाली पुलिस ने दो अंतर्राज्यीय वाहन चोरों के कब्जे से बरेली, बहेडी उधम सिंह नगर के अलग-अलग स्थानों से चोरी की गयी आठ मोटरसाइ​किलें बरामद की हैं। ये चोर लंबे अरसे से क्षेत्र में सक्रिय थे।
कोतवाली क्षेत्र में पिछले दो माह से लगातार मोटर साईकिल चोरी की घटनाए घटित हो रही थी। उक्त चोरी की घटनाओं के सफल अनावरण को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निर्देशन में टीम गठित की गई। इसके लिए पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर, क्षेत्राधिकारी सितारगंज के पर्यवेक्षण में टीम बनाकर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सितारगंज सुन्दरम शर्मा के नेतृत्व में मोटर साईकिल चोरी कर तस्करी करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की। काफी सुरागरसी पतारसी व अथक प्रयासो से सात मई की रात को मुखबिर खास की सूचना पर सिडकुल क्षेत्र के सूखी नदी पुलिया के पास से दो शातिर बाइक तस्करों करन सिकदार पुत्र दिलीप सिकदार निवासी ग्राम सिमलपुर चुंगी बंगाली कालोनी, थाना पुलभट्टा व समर सिंह पुत्र मनेन्द्र सिंह निवासी ग्राम शक्तिफार्म नंबर एक बैकुण्ठपुर को शक्तिफार्म के चडक मेले से चोरी की गयी बुलेट मोटर साईकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। जब उक्त दोनों से पुलिस द्वारा सख्ती से पुछताछ की गयी तो बताया गया है कि उन दोनों ने उनके एक अन्य साथी अमरजीत सिंह के साथ मिलकर सितारगंज, शक्तिफार्म, किच्छा, रुद्रपुर, बाजपुर, बहेडी, बरेली आदि को क्षेत्रों से चोरी की गयी लगभग दो दर्जन मोटर साईकिलें नेपाल में बेची हैं। इनके द्वारा उक्त क्षेत्रों से चोरी की गयी मोटर साईकिलों से शेष बची हुई सात अन्य मोटर साईकिलें बरामद करायी गयी है। जिसके सम्बन्ध में बरेली व बहेडी में चोरी के मुकदमे दर्ज है। तथा इनके द्वारा चोरी की उक्त मोटर साईकिलों के सम्बन्ध में पूछताछ की जा रही है। दौराने पुछताछ जानकारी में आया है कि उक्त तीनों लोग मिलकर करीब एक वर्ष से इस प्रकार की मोटर साईकिल की चोरी करने का काम करते चले आ रहे है। ये लोग चोरी की मोटर साईकिल को अमरजीत को नेपाल बार्डर मे जाकर दे देते थे। अमरजीत की नेपाल मे मोटर साईकिल तस्करों से पहचान है। वह नेपाल के अन्दर मोटर साईकिल ले जाकर अच्छे दाम में बेचता है। चोरी की एक बुलेट मोटर साइकिल 30,000 व स्प्लैण्डर 15,000, अपाचे मोटर साइकिल 18,000व स्कूटी 20,000 रुपये में बेची जाती थी। गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद, उप निरीक्षक जगदीश तिवारी, उपनिरीक्षक कैलाश देव अपर उ.नि.राकेश रौकली, कांस्टेबल जगदीश कोठियाल, भूपाल सिंह, सुमित चौधरी, कपिल कुमार, अशोक बोरा शामिल थे।

error: