सितारगंज। भारत विकास परिषद की महिला विंग द्वारा होली चिल्ड्रन स्कूल के प्रांगण में तीन दिवसीय बाल संस्कार शिविर का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित किया गया। महिला अध्यक्षा सीमा सिंघल ने बताया कि प्रथम दिन बच्चों को योग से होने वाले लाभों के बारे में बताया गया। योग प्रशिक्षक उमा गुप्ता ने प्रणायाम से शरीर के स्वस्थ होने व सूर्य नमस्कार से होने वाले लाभ बताने के साथ ही विभिन्न प्रकार की योग क्रिया बच्चों को सिखाई। उन्होंने कहा कि अगर तन स्वस्थ है तो अच्छा जीवन जी सकते हैं। इससे मस्तिष्क भी विभिन्न कार्य करने के लिए बहुत तेजी से जागृत रहता है। इस मौके पर परिषद अध्यक्ष अमित गोयल, प्रांतीय संयोजक महेश मित्तल, मनीष मित्तल, अनंत प्रकाश शुक्ला, अविनाश जिंदल, गीता पंत, कंचन मंडल, कीर्ति अग्रवाल, सौम्या सिंघल, ममता गोयल, कोमल अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजिका पूनम झिनझीरिया आदि मौजूद थे।



