सितारगंज। सोशल ऑक्सीजन सोसाइटी के तत्वावधान में ‘हमको पेड़ लगाना है,पर्यावरण बचाना है’ के नारे के साथ नगर पालिका परिषद क्षेत्र में सघन वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष सुखदेव सिंह ने की। विश्व पर्यावरण दिवस पर पूरे नगर पालिका क्षेत्र में अनेकों स्थानों पर वृक्ष लगाने का कार्यक्रम आरंभ किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा की आज लगाए गए वृक्ष आने वाली पीढ़ी के लिए बहुत बड़ा वरदान होंगे। आज पौधारोपण पर गंभीरता से सोचना चाहिये। घर-घर प्रत्येक व्यक्ति पेड़ लगाने और उसकी सुरक्षा का भी संकल्प ले। अध्यक्ष सुखदेव ने कहा की सोसायटी का नगर पालिका इस कार्यक्रम में संपूर्ण सहयोग करेगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि जहां पर भी पेड़ लगाये जायेंगे उसकी सुरक्षा देखभाल नगर पालिका परिषद भी करेगी। इस अवसर पर अशोक गौतम, सोप्रीत सिंह बॉबी भाटिया, लक्ष्मी नारायण, सरदार बलबीर सिंह, राजेश मित्तल, मनोज जोशी, राजेंद्र सिंह राजू, मक्खन सिंह, राजेंद्र प्रसाद, सुखबीर सिंह बेदी, भूपेंद्र मटियाली, धर्मेंद्र चौधरी, जीवनलाल टमटा, विजय राव, धीरज कुमार, भागीरथ सागर व वन विभाग के विभिन्न अधिकारी उपस्थित रहे।
Home Uttarakhand Udham Singh Nagar सितारगंज:—सोशल ऑक्सीजन सोसाइटी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर किया पौधारोपण



